फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू : एलएलएम, बीपीएड सहित चार पाठ्यक्रमों के प्रवेश आवेदन की तिथि 30 तक बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने एलएलएम, बीपीएड एवं एमपीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 19 जून निर्धारित थी। इसे अब 30 जून तक विस्तारित कर दिया गया है।
छात्र कल्याण अधिष्ठाता की ओर से जारी निर्देश के अनुसार विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों और संस्थानों में संचालित इन पाठ्यक्रमों के शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी 20 जून से 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के साथ निर्धारित शुल्क भी जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्रों के हित को देखते हुए यह अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। 30 जून के बाद आवेदन की तिथि में किसी प्रकार का विस्तार नहीं किया जाएगा। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें