फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू: पीसीएस परीक्षा के चलते 21 दिसंबर की सभी परीक्षाएं स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पीसीएस परीक्षा के कारण 21 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है। विवि रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि 21 दिसंबर की परीक्षा तिथि को ही बदला गया है बाकी परीक्षाएं यथा समय होगी। यह परीक्षा कब होगी इसकी तिथि अभी घोषित नहीं की गई है।
विज्ञापन

वहीं, चौधरी चरण सिंह विवि परिसर में संचालित सीबीसीएस और स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 30 दिसंबर से शुरू होगी। विवि की ओर से परीक्षा कार्यक्रम जारी कर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। यह परीक्षाएं 9 और 13 जनवरी तक चलेंगी। वहीं एनईपी स्नातक की परीक्षाएं 16 दिसंबर से शुरू हो चुकी है।
विषम सेमेस्टर परीक्षा फार्म भरने का आज अंतिम दिन
सीसीएसयू परिसर व उससे संबंधित कॉलेजों में संचालित प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों के विषम सेमेस्टर परीक्षा फार्म भरने का आज अंतिम दिन है। कॉलेज छात्रों द्वारा भरे गए फार्म को 21 दिसंबर को सत्यापित करेंगे और उसी दिन विवि में जमा करेंगे। परीक्षा फार्म भरने हेतु वेब लिंक विश्वविद्यालय वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

छात्रों को दो पूर्ण सेमेस्टरों के परीक्षा फार्म एक साथ भरना अनुमत नहीं होगा। छात्र विवि द्वारा आवंटित विषयों में ही परीक्षा फार्म भरें। परीक्षा फार्म भरने में आ रही समस्या के समाधान के लिए छात्र विश्वविद्यालय द्वारा अधिकृत एजेंसी के मोबाइल नंबर 9258933900 ई-मेल आईडी helpdeskccsuwebgmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। जिनका परीक्षा शुल्क ऑनलाइन पोर्टल पर कट जाता है, लेकिन अपडेट नहीं होता है ऐसे में छात्र दोबारा परीक्षा शुल्क का भुगतान न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें