फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू : 15 साल बाद कॉलेज बनाएंगे मेरिट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि परिसर व उससे संबंधित कॉलेजों में बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएससी कृषि सहित यूजी ट्रेडिशनल-प्रोफेशनल कोर्स में पंजीकरण के लिए छात्रों को अभी एक हफ्ता और इंतजार करना पड़ सकता है। विवि का दावा है कि समर्थ पोर्टल पर निरंतर काम चल रहा है। सत्र 2025-26 में सभी प्रवेश केवल समर्थ पोर्टल पर ही होने हैं। 15 साल बाद इस बार कॉलेज मेरिट बनाएंगे।
विज्ञापन

सीसीएसयू व उससे संबंधित छह जिलों के कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। इस बार एडमिशन समर्थ पोर्टल के माध्यम से होंगे। विश्वविद्यालय इसकी तैयारी में जुटा है। अगले सप्ताह से पोर्टल ऑनलाइन हो जाएगा। रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि पूरी गाइडलाइन जल्द जारी कर दी जाएगी। शासन ने इस बार प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों को एडमिशन समर्थ पोर्टल के माध्यम से कराने के आदेश दिए हैं। विश्वविद्यालय कैंपस एवं संबद्ध महाविद्यालयों को समर्थ पोर्टल से संबंधित समस्त तकनीकी एवं प्रशासनिक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। सत्र 2025-26 में प्रवेश प्रक्रिया विश्वविद्यालय स्तर से ही संचालित की जाएगी। प्रवेश विश्वविद्यालय द्वारा किया जाएगा, लेकिन मेरिट लिस्ट महाविद्यालयों द्वारा अपने स्तर से तैयार की जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित टाइम लाइन एवं गाइड लाइन विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी की जाने वाली है। अभी तक की बात करें तो विश्वविद्यालय पहली दो मेरिट जारी करता था। इसके बाद कॉलेज ऑफर लेटर के सापेक्ष अपनी मेरिट बनाकर एडमिशन करते थे।
सीबीएसई परिणाम पांच मई तक आने की संभावना है। यूपी बोर्ड बारहवीं में मेरठ मंडल के छह जिलों में इस वर्ष एक लाख 24 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। विवि से संबद्ध एडेड-राजकीय कॉलेजों में स्नातक ट्रेडिशनल कोर्स में करीब 55 हजार सीटें हैं। ऐसे में इन कॉलेजों में प्रवेश के लिए छात्रों में कांटे का मुकाबला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें