फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडेड कॉलेजों में दो बार होंगे एडमिशन   

Tue, 21 Jun 2016 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
सीसीएसयू लोगो। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
सीसीएसयू के कई एडेड कॉलेजों में दो बार में एडमिशन में होंगे। विवि इस बार सेल्फ फाइनेंस और एडेड कॉलेजों की मेरिट अलग-अलग जारी करेगा। दोनों की प्रक्रिया ही अलग की गई है। रजिस्ट्रेशन के दौरान छात्रों के सामने उलझन यह है कि कई एडेड कॉलेज ऐसे हैं, जिनमें बीकॉम और बीएससी सेल्फ फाइनेंस में है। अभी रजिस्ट्रेशन में वह कॉलेज नहीं दिख रहे। उसके लिए उन्हें इंतजार करना पड़ेगा। विवि ने एडेड, सेल्फ फाइनेंस और प्रोफेशनल कोर्स के एडमिशन की प्रक्रिया अलग-अलग कर दी है।
विज्ञापन


100 रुपये में छह कॉलेजों में रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। हाल यह है कि बीए को छोड़कर बीकॉम और बीएससी में छह एडेड कोर्स जिले में आवेदकों को नहीं मिल रहे। इन दो कोर्स में च्वॉइस के लिए छात्रों को सेल्फ फाइनेंस के रजिस्ट्रेशन ओपन होने का इंतजार करना पड़ेगा। प्रोफेशनल कोर्स के रजिस्ट्रेशन सबसे बाद में होंगे। एडेड कॉलेजों में सीट भरने पर बचे रजिस्ट्रेशन सेल्फ फाइनेंस में बिना किसी शुल्क के ट्रांसफर हो सकेंगे। उधर, विवि के एडमिशन पोर्टल एडिटिंग की व्यवस्था हो गई है। आवेदक अपने नाम के अलावा जेंडर, जन्म तिथि आदि में हुई गलती का सुधार कर सकता है। दो लाख रजिस्ट्रेशन हो गए हैं।  

रजिस्ट्रेशन में दिखी रफ्तार
सीसीएसयू के रजिस्ट्रेशन की रफ्तार इस बार काफी तेज रही। अंतिम तिथि 25 जून है, उससे पहले दो लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। अनुमान सवा दो लाख रजिस्ट्रेशन होने का है। अधिकांश छात्र-छात्राएं रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। रजिस्ट्रेशन की अच्छी संख्या को देखते हुए विवि ने एडिटिंग का मौका पहले ही दे दिया। 
विज्ञापन


बीकॉम फाइनल ईयर का रिजल्ट घोषित
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने ग्रेजुएशन फाइनल ईयर के रिजल्ट देने शुरू कर दिए हैं। बीकॉम फाइनल ईयर का रिजल्ट घोषित कर दिया है। मंगलवार से विवि की वेबसाइट पर रिजल्ट देखा जा सकेगा। कुछ कॉलेजों का रिजल्ट वायवा के नंबर नहीं मिलने की वजह से रोका गया है। रिजल्ट वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in पर देखा जा सकेगा। जिन कॉलेजों का रिजल्ट रोका गया है, उनमें कॉलेज कोड 134, 178, 184, 205, 219, 221, 227, 242 और 245 हैं।

इनका रिजल्ट वायवा के नंबर मिलने पर घोषित किया जाएगा। बीएससी फाइनल ईयर का रिजल्ट भी जल्द जारी होने की उम्मीद है। उसके बाद बीए फाइनल ईयर का रिजल्ट जारी किया जाएगा। विवि का लक्ष्य यूजी फाइनल ईयर का रिजल्ट इस महीने घोषित करने का है। प्राइवेट छात्रों और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। पीजी कोर्स का रिजल्ट जुलाई में पूरा करने की तैयारी है। इस बार रिजल्ट जल्दी देने की कोशिश है। उधर, बीएड सत्र 2005-06 का कॉलेज कोड 742 का भी रिजल्ट घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें