मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला की अध्यक्षता में कार्य परिषद (एग्जीक्यूटिव काउंसिल) की बैठक हुई। इसमें विभिन्न समितियों के कार्यवृत्तों की पुष्टि के साथ शोध छात्रों को उपाधि प्रदान करने जैसे प्रमुख निर्णय लिए गए। इसके साथ ही 12 शोध छात्रों को पीएचडी उपाधि प्रदान करने का फैसला लिया गया।
शुरुआत में कार्य परिषद की तीन एवं 12 सितंबर को हुई बैठकों में पारित प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इसके बाद परीक्षा समिति की 24 सितंबर की बैठक के कार्यवृत्त को भी मंजूरी प्रदान की गई। वित्त समिति की तीन नवंबर की बैठक के कार्यवृत्त पर भी मुहर लगाई गई। इस बार की बैठक का मुख्य बिंदु शोध रहा।
कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने सभी सदस्यों के सहयोग की सराहना की और विश्वविद्यालय के विकास पर जोर दिया। बैठक में कार्य परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज, कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव, वित्त अधिकारी रमेश चंद्र, परीक्षा नियंत्रक डॉ. वीरेंद्र कुमार मौर्य, प्रो. संजय कुमार भारद्वाज, प्रो. वीरपाल सिंह, प्रो. अतवीर सिंह, प्रो. अनिल कुमार मलिक, प्रो. रविंद्र कुमार, डॉ. यशवेंद्र वर्मा, प्रो. अजय विजय कौर, प्रो. मनोज कुमार अग्रवाल, डिप्टी रजिस्ट्रार सत्य प्रकाश और मीडिया सेल सदस्य मितेंद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।