मोदीपुरम। विजडम ग्लोबल स्कूल में शुक्रवार को सीबीएसई क्षमता निर्माण विज्ञान विषय पर कार्यशाला का समापन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सुमन सिंह रहीं। उन्होंने विज्ञान शिक्षण के आधुनिक तरीकों, तकनीकों और प्रभावी शिक्षण कौशल पर प्रशिक्षण दिया। प्रधानाचार्य डॉ. बलजीत कौर सेठी ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को नवीन शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराना रहा। प्रतिभागी शिक्षकों ने कार्यशाला को उपयोगी और प्रेरणादायी बताया। संवाद