फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राधा गोविंद में 28 से होगी सीबीएसई बैडमिंटन नेशनल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसई से समबद्ध देश भर के राज्यों और कई विदेशी स्कूलों की टीमें भी करेंगी प्रतिभाग
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में 28 सितंबर से 6 अक्तूबर तक सीबीएसई नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। इसमें बालक और बालिका दोनों वर्ग में मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में देश-विदेश से टीम प्रतिभाग करेंगी।
यह जानकारी विद्यालय प्रबंधन की ओर से सोमवार को स्कूल में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी गई। विद्यालय प्रबंधक योगेश त्यागी ने बताया कि प्रतियोगिता में देश के कई राज्यों, जम्मू-कश्मीर तथा पूर्वोत्तर राज्यों के सीबीएसई क्लस्टरों के विजेता खिलाड़ियों के साथ-साथ विभिन्न देशों से संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कतर, ओमान, कुवैत, बहरीन, सिंगापुर, मलेशिया, नेपाल, थाईलैंड, जापान, इंडोनेशिया, नाइजीरिया, केन्या, तंजानिया व रूस आदि देशों से सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों की टीम प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल प्रधानाचार्या संगीता कश्यप ने बताया कि टूर्नामेंट के लिए विद्यालय में बैडमिंटन कोर्ट तैयार किए गए हैं। इस टूर्नामेंट का शुभारंभ 29 सितंबर को सुबह 9 बजे होगा। प्रतियोगिता में नामांकन 28 सितंबर को होगा और 29 सितंबर से विधिवत मैच होंगे। इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्गों में एकल तथा युगल वर्ग में मैच होंगे। चैंपियनशिप में बालक व बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ी स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (भारतीय विद्यालय खेल महासंघ) के लिए क्वालीफाई करेंगे। इस मौके पर सुशील त्यागी ने बताया कि प्रतियोगिता में पांच से अधिक कोर्ट में मुकाबले होंगे। इसकी तैयारी हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें