दो दिन लगेंगे सीबीएसई का डाटा फीड होने में, 50 हजार हुए रजिस्ट्रेशन
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में 12वीं के बाद स्नातक के 35 कोर्सों में एडमिशन को रविवार शाम तक 50 हजार रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। सीबीएसई का डाटा फीड होने में अभी दो दिन और लगेंगे। सीसीएसयू के परिक्षेत्र में मेरठ-सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में एक लाख 50 हजार से अधिक 35 कोर्सों की सीटों पर एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। रजिस्ट्रेशन इस बार मोबाइल से ही किए जा सकते हैं। 50 फीसदी सीटें यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राओं के लिए आरक्षित हैं और 50 फीसदी सीटें सीबीएसई और आईसीएसई के छात्रों के लिए आरक्षित हैं।
कैंपस के पांस कोर्सों की प्रवेश तिथि होगी घोषित
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में एमफिल-एलएलएम, एमएड, एमपीएड-बीपीएड में रजिस्ट्रेशन 30 जुलाई को बंद हो चुके हैं। इनमें 22 विषयों में एमफिल के कोर्स शामिल हैं। इनमें कुल 6842 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किए हैं। इन विषयों में एडमिशन एंट्रेंस के जरिए होने हैं। इनके एंट्रेंस की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है।