पेपर रीडिंग को मिलेंगे अतिरिक्त 15 मिनट
परीक्षा केंद्र पर छात्रों को 10 बजे तक पहुंचना होगा। 10 बजे अंतिम एंट्री होगी और गेट बंद हो जाएगा। 10.15 बजे पेपर बंटेगा। 15 मिनट का वक्त छात्र को पेपर पढ़ने के लिए अतिरिक्त दिया जाएगा। उत्तर लिखने की शुरुआत छात्रों को 10.30 बजे से करनी होगी। पेपर काल कुल सवा तीन घंटे का होगा।
दिव्यांग छात्रों को मिलेगा अतिरिक्त समय
दिव्यांग छात्रों के लिए बोर्ड ने इस बार परीक्षा के समय में वृद्धि की है। दो घंटे के पेपर में 10 मिनट, ढाई घंटे के पेपर में 20 मिनट व तीन घंटे के पेपर में 30 मिनट अतिरिक्त वक्त दिव्यांग छात्रों को दिया जाएगा।
बोर्ड का सख्त आदेश है कि दिव्यांग व पीड़ित छात्रों को पेपर जल्दी करने का दवाब या डर दिखाकर तनाव न दिया जाए। ऐसे छात्रों के साथ मित्रवत व्यवहार कर उनकी सहायता करें।