फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Exam: सात बॉक्स के ओएमआर में भरना होगा आठ अंको का अनुक्रमांक, पेपर रीडिंग को मिलेंगे 15 मिनट

Tue, 21 Jan 2020 11:46 AM IST
Dimple Sirohi शालू अग्रवाल, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में रोल नंबर भरने में छात्रों को रहेगी परेशानी 
  • एक बक्सा खुद बनाकर भरना होगा ओएमआर में रोल नंबर
  • सिर्फ हेड एक्जामिनर को होगा छुट्टी देने का अधिकार
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद् की बोर्ड परीक्षाओं में इस बार छात्रों को रोल नंबर भरने में खासी परेशानी आएगी। सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा में छात्रों की एंट्री कराने के लिए 7 खानों की ओएमआर शीट प्रिंट कराई, जबकि छात्रों को 8 अंक का रोल नंबर आवंटित किया है। 8 अंकों के रोल नंबर को 7 खानों वाली ओएमआर शीट में भरना होगा। इसके लिए छात्रों को ओएमआर शीट पर अलग से एक बक्सा बनाकर रोल नंबर भरना होगा।
विज्ञापन


चूंकि ओएमआर प्रिंट हो चुकी हैं और रोल नंबर भी जारी हो चुके हैं इसलिए बोर्ड द्वारा इसमें तब्दीली नहीं हो सकती। बोर्ड ने इसका हल निकालते हुए कहा है कि छात्र स्वयं ओएमआर में एक खाना बनाए और पूरा रोलनंबर भरें। बोर्ड द्वारा प्रिंसिपलों को ट्रेनिंग भी दी जा रही है। सोमवार को मेरठ केएल स्कूल में भी ट्रेनिंग हुई।
Trending Videos

प्रवेश पत्र हुए अपलोड
सीबीएसई की बेवसाइट पर सभी छात्रों के प्रवेशपत्र आ चुके हैं। अब स्कूल अपनी आईडी से छात्रों के प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। रविवार की शाम ही बोर्ड ने प्रवेशपत्र साइट पर अपलोड कर दिए थे। 

एक दिन में 30 कॉपियों का मूल्यांकन
वक्ताओं ने बोर्ड परीक्षा के साथ मूल्यांकन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक दिन में 25 से 30 कॉपियां जांची जाएं। मूल्यांकन के साथ अंकों को उसी दिन अपलोड भी करें। वक्ताओं ने कहा कि परीक्षा में स्कूलों से शिक्षकों को रिलीव किया जाए। कॉपियों का मूल्यांकन सीबीएसई की मूल्यांकन नीति के अलावा अपनी बौद्धिक क्षमता से करें। मूल्यांकन की वर्तमान परिस्थितियों को समझते हुए अंक दें ताकि छात्र का नुकसान न हो।  

परीक्षा खत्म होने तक प्रिंसिपल नहीं छोड़ें जिला
प्रिंसिपलों को कहा कि जब तक परीक्षा और मूल्यांकन पूरा न हो तब तक वे जिला नहीं छोड़ेंगे। कोई इवेलुएटर अगर मूल्यांकन के दौरान छुट्टी चाहता है तो प्रिंसिपल या स्कूल प्रबंधक नहीं बल्कि हेड एग्जामिनर से ही अवकाश की अनुमति लेनी होगी। मूल्यांकन कार्य हर हाल में 10 से 12 दिन में पूरा करना होगा ताकि समय पर रिजल्ट जारी हो सके। 
विज्ञापन

पेपर रीडिंग को मिलेंगे अतिरिक्त 15 मिनट
परीक्षा केंद्र पर छात्रों को 10 बजे तक पहुंचना होगा। 10 बजे अंतिम एंट्री होगी और गेट बंद हो जाएगा। 10.15 बजे पेपर बंटेगा। 15 मिनट का वक्त छात्र को पेपर पढ़ने के लिए अतिरिक्त दिया जाएगा। उत्तर लिखने की शुरुआत छात्रों को 10.30 बजे से करनी होगी। पेपर काल कुल सवा तीन घंटे का होगा। 

दिव्यांग छात्रों को मिलेगा अतिरिक्त समय
दिव्यांग छात्रों के लिए बोर्ड ने इस बार परीक्षा के समय में वृद्धि की है। दो घंटे के पेपर में 10 मिनट, ढाई घंटे के पेपर में 20 मिनट व तीन घंटे के पेपर में 30 मिनट अतिरिक्त वक्त दिव्यांग छात्रों को दिया जाएगा।

बोर्ड का सख्त आदेश है कि दिव्यांग व पीड़ित छात्रों को पेपर जल्दी करने का दवाब या डर दिखाकर तनाव न दिया जाए। ऐसे छात्रों के साथ मित्रवत व्यवहार कर उनकी सहायता करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें