अपने माता-पिता के साथ याशिका गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
सेंट एंजल्स पब्लिक स्कूल बागपत की छात्रा याशिका गुप्ता ने कॉमर्स वर्ग में जिला टॉप किया। ओवरऑल मेरिट में वह तीसरे स्थान पर रही। आईएएस बनने की तमन्ना रखने वाली गुप्ता का कहना है कि कामयाबी के लिए उसने कड़ी मेहनत की। कामयाबी का श्रेय शिक्षकों और अभिभावकों को दिया है।
सेंट एंजल्स स्कूल की छात्रा याशिका गुप्ता बागपत की रहने वाली हैं। पिता शहर में किराना की दुकान चलाते हैं और मां सीमा गृहणी हैं। ताऊ विनोद कुमार बागपत के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं। कामयाबी से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। छात्रा बताती हैं कि शिक्षकों ने मार्गदर्शन किया और अभिभावकों ने पूरा सहयोग किया। इंटरनेट से भी उसने मदद ली। परीक्षा की तैयारी में कोचिंग भी उपयोग रही। कामयाबी के लिए परिवार ने पूरा सहयोग किया। वह कहती हैं कि निरंतर 15 घंटे की पढ़ाई की। जिस कारण कामयाबी हासिल हुई। वह कहती हैं कि आईएएस बनने की चाह है। परिवार में बहन श्रुति, ईशा और भाई सत्यम हैं।
याशिका गुप्ता का स्कोर कार्ड
अंग्रेजी 95
इकोनामिक्स 99
शारीरिक शिक्षा 99
बिजनेस स्टडीज 94
एकाउंटेसी 99
बिजनेस स्टडीज ने दिया गच्चा
छात्रा का कहना है कि बिजनेस स्टडीज और अंग्रेजी में अंकों में सुधार की संभावना थी। लेकिन जितने अंक मिले वह संतुष्ट हैं। दोनों विषयों में अगर बेहतर अंक मिल जाते तो जिले की ओवरऑल मेरिट में वह ऊपर पहुंच सकती थी।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/