फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12th Result 2019: मेरठ की तीन बेटियों ने रचा इतिहास, अनन्या बनना चाहती हैं 'जज'

Thu, 02 May 2019 07:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ की तीनों टॉपर्स वंशिका भगत, दिव्या अग्रवाल और अनन्या गोयल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड ने गुरुवार दोपहर को इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित कर दिया है। जहां गाजियाबाद की हंसिका शुक्ला और मुजफ्फरनगर की करिश्मा अरोरा ने टॉप किया है। तो वहीं मेरठ की तीन बेटियों ने तीसरा स्थान हासिल कर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है। आइए आगे जानते हैं, तीनों छात्रों की सफलता के पीछे का राज:-

विज्ञापन

वंशिका भगत - फोटो : अमर उजाला
शास्त्रीनगर स्थित एमपीएस गर्ल स्कूल की छात्रा वंशिका भगत ने इंटरमीडिएट में 497 अंक हासिल किए। शास्त्रीनगर के प्रीत विहार कॉलोनी निवासी वंशिका ने हयूमैनिटिज़ में टॉप किया। उन्होंने बताया कि वह देर रात तक पढ़ाई करती थी। वहीं, उन्हें इतिहास और पॉलिटिकल विज्ञान पसंद है। सबसे खास बात यह है कि वंशिका ने "मदर्स एट 19" उपन्यास लिखा हुआ है। जो कि अमेज़न पर उपलब्ध है। 

उनके पिता वीरेंद्र कुमार भगत एनएएस इंटर कॉलेज में शिक्षक है, जबकि माता सीमा गौतम भगत मेरठ के नंगली किठौर में प्रधान अध्यापिका है। बड़ा भाई आर्यन भगत आईआईटी गोवा में द्वितीय वर्ष का छात्र है। उन्हें प्रियंका गांधी और शशि थरूर पसंद है। इसके बाद वंशिका दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज से बीए ऑनर्स पॉलिटिकल विज्ञान में करना चाहती है। वह सिर्फ वाट्सएप उपयोग करती है। 

अंग्रेजी - 97
इतिहास - 100
पॉलिटिकल विज्ञान - 100
म्यूजिक - 100
फाइन आर्ट - 100

वंशिका भगत - 99.4 प्रतिशत
कुल नम्बर - 497

अनन्या गोयल - फोटो : अमर उजाला
जाग्रति विहार स्थित केएल इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा अनन्या गोयल ने साइंस स्ट्रीम में 497 अंक हासिल किए है। अनन्या ने बताया कि वह सुबह 4 बजे उठ जाती थी। और उस समय ध्यान से पढ़ती थी। सबसे अधिक अनन्या ने न्यूमेरिकल पर ध्यान दिया। वही, एनसीईआरटी, मैथ्स की आरडी और सीबीएसई के सैंपल पेपर को भी सॉल्व किया। इसके अलावा पीसीएम की पढ़ाई के लिए ट्यूशन की भी सहायता ली।

सबसे खास बात यह है कि पीसीएम से 12वीं करने के बाद वह लॉ करना चाहती हैं। अनन्या का सपना जज बनने का हैं। वह क्लेट की परीक्षा देने के लिए तैयार है। अगर इसमें सफल नहीं हो पाती है तो फिर स्टीफन कॉलेज से लॉ करेंगी।

अनन्या के पिता सुधीर कुमार गोयल बिज़नेसमैन है। जबकि माता सोनिया गोयल गृहणी है। वहीं, एक बहन मान्या गोयल केएल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में ही 9वीं कक्षा में हैं। अनन्या को डांस करना अच्छा लगता है।

अनन्या गोयल - 99.4 प्रतिशत
कुल नम्बर - 497
विज्ञापन

दिव्या अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
वहीं शास्त्रीनगर स्थित एमपीएस गर्ल स्कूल की छात्रा दिव्या अग्रवाल ने 497 अंक हासिल किए। शास्त्रीनगर के जागृति विहार कॉलोनी निवासी दिव्या ने हयूमैनिटिज़ में टॉप किया। दिव्या ने बताया कि कभी उसने पढ़ने का समय काउंट नहीं किया। साथ ही उसने बताया कि मुझे गाने सुनना और मौज मस्ती करना पसंद है। वहीं, दिव्या सिर्फ वाट्स एप उपयोग करती है। हाल ही में उसने इंस्टाग्राम पर अपना एकाउंट बनाया है। अपनी खुद स्टडी और सैंपल पेपर से तैयारी की। दिव्या बांके बिहारी की दीवानी है। वह उन्हीं की पूजा भी करती है। 

दिव्या के पिता संजीव अग्रवाल मेरठ के एमपीएस मेन विंग के प्रधानाचार्य हैं। वहीं माता अर्चना गृहणी है। उनका एक भाई विशेष कांत अजय कुमार गर्ग कॉलेज से एमसीए कर रहा है। दिव्या ने बताया वह आगे बीबीए और एमबीए करना चाहती है। 

अंग्रेज़ी - 99
इतिहास - 100
पेंटिंग - 99
पॉलिटिकल विज्ञान - 99
फैशन स्टडीज़ - 100

दिव्या अग्रवाल - 99.4 प्रतिशत
कुल नम्बर - 497

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें