फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिणाम से मम्मी-पापा भी पास 

Mon, 29 May 2017 04:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दीवान स्कूल में रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा का तनाव और दबाव सिर्फ छात्र पर ही नहीं होता। अभिभावक भी इसका हिस्सा हैं। जिले के टॉपर से लेकर अच्छे नंबर लाने वाले छात्रों के माता-पिता ने भी कड़ा इम्तिहान पास किया है। बच्चों की सफलता की खुशी मम्मी-पापा के चेहरे पर साफ झलक रही थी।
विज्ञापन

जिले की टॉपर रम्या के पिता सुशांत कौशिक का कहना है उन्होंने इस बात का ख्याल रखा कि बेटी पर किसी तरह का दबाव न आए। मां डॉ. श्वेता टीचर हैं। रम्या जब रात में पढ़ाई करती तो वह देर रात तक उसके साथ जागते। कहीं उसे किसी चीज की जरूरत पढ़ जाए, यह चिंता उन्हें सोने नहीं देती थी। मां को सुबह जल्दी उठना पड़ता था, इसलिए वह जागते थे। डॉ. श्वेता बताती हैं कि उन्होंने इस बात का ध्यान रखा कि रम्या इमोशनली और मेंटली फिट रहे। खाने-पीने पर ध्यान दिया। ऋषभ श्रीवास्तव की मां ऋतु श्रीवास्तव कहती हैं टीचर होने के नाते पता है कि किसी तरह का माहौल रखना है। कब क्या करना है। अपनी ड्यूटी के अलावा इस बात के लिए समय निकाला कि खुद चेक कर सके ऋषभ का अपने विषयों को लेकर कांस्पेट क्लियर है। पिता संजीव श्रीवास्तव सेना में अधिकारी हैं। व्यस्त शेड्यूल के बावजूद वह समय निकालकर ऋषभ को देते थे। फोन पर पढ़ाई के अपडेट लेते थे। अदिति आनंद ने दीवान पब्लिक स्कूल से 12वीं में 92 फीसदी अंक प्राप्त किए। अदिति की मां राधिका आनंद रिजल्ट आने पर स्कूल साथ आईं। उन्होंने बताया सालभर उन्होंने अदिति के साथ मेहनत की। सुबह पांच बजे उठकर रात 11 बजे तक जागना। अगले दिन कौन सा चैप्टर पढ़ना है, यह रात में डिसाइड कर लेते थे। पढ़ाई में वह हर वक्त साथ रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें