संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। थाना परतापुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद बाइक दिल्ली से चोरी की गई थी। सीओ ब्रह्मपुरी साैम्या अस्थाना ने बताया कि परतापुर पुलिस रविवार को मोहिउद्दीनपुर चौकी क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रही थी। एक युवक चोरी की बाइक लेकर अच्छरौंडा-बहादरपुर मार्ग स्थित मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे अंडरपास की ओर आ रहा है। पुलिस को देखकर वह बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम समीर निवासी ग्राम अमीरपुर सुधा जनदरपुर, थाना कोतवाली जनपद बिजनौर बताया। उसके कब्जे से एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद की गई है। यह बाइक दिल्ली से चोरी की गई थी।
-