फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्राचीन शिव मंदिर में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। कस्बे में शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरों ने थाने के सामने स्थित प्राचीन शनि देव मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर के दान-पात्र का ढक्कन खोलकर उसमें रखी हजारों रुपये की नकदी और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। मंदिर के पुजारी अर्जुन किसी काम से बहर गए हुए थे। शाम को पुजारी मंदिर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। उन्हाेंने देखा दान-पात्र का ढक्कन खुला हुआ है और उसमें रखी नकदी गायब है। पुजारी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें