फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में तमंचे सहित पकड़ा, सुबह मुठभेड़ में किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। पूठखास गांव में बुधवार की रात शराब के नशे में फायरिंग कर दो लोगों घायल करने के आरोपी को पुलिस ने मौके से ग्रामीणों के सामने तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं, बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गोली मारकर घायल कर वाहवाही लूटने की कोशिश की। पीड़ित के परिजन क्षेत्रीय विधायक गुलाम मोहम्मद से मिले और मामले को विधानसभा में उठाने की मांग की। साथ ही परिवार वालों ने मुख्यमंत्री से भी मामले की शिकायत करने की बात कही है। विधायक ने कहा कि वह अधिकारियों से बात कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार की देर रात पूठखास गांव निवासी ताजिम पुत्र मुस्तकीम ने अपने घर के बाहर रास्ते में शराब के नशे में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इसमें गांव निवासी राहगीर मोनू पुत्र नाथू और मोहसिन पुत्र सरफू गोली लगने से घायल हो गए थे। हमले के बाद आरोपी को ग्रामीणों ने उसी समय मय तमंचे के पकड़कर थाना पुलिस को सौंप दिया था। इसके बाद आरोपी को पुलिस साथ ले गई थी। बुधवार रात पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार करने की बात कही थी। वहीं, पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह गिरफ्तार आरोपी को आजमपुर पुलिया के पास मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने का दावा किया।
वहीं मामले को लेकर पीड़ित के परिजन क्षेत्रीय विधायक गुलाम मोहम्मद से मिले और मामलों को विधानसभा में उठाने की मांग की। साथ ही परिवार वालों ने मुख्यमंत्री से भी मामले की शिकायत करने की बात कही है। विधायक गुलाम मोहम्मद का कहना है कि पुलिस ने यदि फर्जी मुठभेड़ में आरोपी को जेल भेजा है तो यह गलत है। अधिकारियों से बात कर निष्पक्ष जांच की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें