फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसावा एयरबेस के पास से संदिग्ध दबोचा, CISF की फर्जी आईडी सहित वर्दी भी मिली

Thu, 13 Jul 2017 11:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर/सरसावा, शशांक मिश्र
विज्ञापन
सरसावा
विज्ञापन
पुलिस ने वायुसेना परिसर के आसपास टहल रहे एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। युवक के पास से सीआईएसएफ की वर्दी और पहचान पत्र भी मिला है। संदिग्ध युवक के पकड़े जाने के बाद पुलिस तथा इंटेलीजेंस के अधिकारियों ने घंटो तक पूछताछ की। एसओ सरसावा ने बताया कि युवक से अभी पूछताछ चल रही है, जिसके बाद ही कुछ कहना संभव हो पायेगा। 
विज्ञापन


बुधवार को सरसावा में ग्राम सोराना में वायुसेना स्टेशन के सामने एक युवक काफी देर से टहल रहा था। ग्रामीणों को शक हुआ तो उन्होंने युवक को पकड़ लिया तथा पुलिस को सूचित कर दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा युवक को थाने में ले गयी। युवक के पास से एक बैग भी बरामद हुआ। बैग में सीआईएसएफ की वर्दी तथा एक पहचान पत्र भी मिला, जिसमें पकड़े गये युवक की फोटो लगी थी। एक बार तो पुलिस ने समझा कि उसने गलती से किसी जवान को उठा लिया है, लेकिन जब पूछताछ की गई तो युवक ने अपना नाम गुलशन पुत्र विनोद कुमार उपाध्याय निवासी जलालपुर थाना तितावी जिला मुजफ्फरनगर बताया।  युवक से सीओ नकुड़ आरपी पाठक तथा सीओ एलआईयू ने भी घंटो पूछताछ की। युवक ने यह भी बताया कि उसके संबंध सरसावा वायुसेना स्टेशन में रहने वाले किसी व्यक्ति से थे, जिसने उसे कैंटीन से सामान की खरीदारी करने को बुलाया था। लेकिन आज वो नहीं मिला और वायुसेना स्टेशन के सामने उसका इंतजार कर रहा था। मगर, जिस व्यक्ति से संबन्ध की बात कर रहा है उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

उधर, एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि सरसावा एयरफोर्स के बाहर से एक युवक को हिरासत में लिया गया है। उसके पास से फर्जी आईडी और वर्दी मिली है। उससे पूछताछ हो रही है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरबेस के आसपास पकड़ी जा चुकी हैं संदिग्ध गतिविधियां 

पकड़ा गया संदिग्ध गुलशन
एयरफोर्स स्टेशन के बाहर से पकड़े गए संदिग्ध ने सुरक्षा एजेंसियों को सकते में डाल दिया है। हालांकि उससे लंबी पूछताछ की जा रही है। मगर, अब तक पुलिस किसी खास नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। मगर, संवेदनशील सरसावा एयरबेस के बाहर पकड़ी गई संदिग्ध गतिविधि के बाद किसी भी आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। कारण, देश के बेहद संवेदनशील एयरफोर्स स्टेशन में शुमार सरसावा के आसपास पहले भी संदिग्ध गतिविधियां पकड़ी जा चुकी हैं।

जम्मू कश्मीर में मुजफ्फरनगर निवासी संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी के बाद पश्चिमी यूपी में लगातार अलर्ट जारी है। इसी बीच सरसावा एयरबेस के ठीक बाहर से पकड़े गए संदिग्ध ने कई आशंकाओं को बल दिया है। दरअसल, सरसावा एयरबेस आपदा और युद्ध में प्रभावी भूमिका निभाता है। एमआई-17 हेलीकाप्टर यूनिट होने के कारण यह हमेशा दुश्मनों के निशाने पर रहता है। कारण, यह हेलीकाप्टर कारगो के साथ युद्धक भी है। यही कारण है कि कारगिल युद्ध में इस यूनिट ने दुश्मनों से लोहा लेने के साथ ही सीमा पर रसद आपूर्ति भी की थी। ऐसे में इस एयरबेस पर संदिग्ध गतिविधि आशंकाओं को बल देती हैं। मुजफ्फरनगर दंगों के बाद भी इस एयरबेस के आसपास सेटेलाइट फोन की लोकेशन पाई गई थी। हालांकि उस दौरान भी देश की जांच एजेंसियों ने मामले की जांच की थी।

आखिर कहां से आया फर्जी आईडी?
पकड़े गए युवक का कहना है कि उसने शादी के लिए ऐसा ड्रामा किया था। मगर, बड़ा सवाल यह है कि उसके पास सीआईएसएफ की फर्जी आईडी कहां से आई। खुफिया एजेंसियों का मानना है कि वह युवक पुलिस को गुमराह कर रह है। वह किसी साजिश के तहत यहां पहुंचा है, यही कारण है कि वह एक महीने से यहां आकर रह रहा है।

युवक ने बताई पुलिस को यह कहानी
पकड़े गए संदिग्ध युवक ने पुलिस को बताया कि उसने बीसीए की डिग्री ले रखी है। नौकरी की तलाश में जब वो कहीं जा रहा था तो उसे ये बैग बड़ौत रेलवे स्टेशन पर मिला था जिसमें वर्दी तथा पहचान पत्र था। जब उसे नौकरी नहीं मिली तो उसने पहचान पत्र स्कैन कर अपनी फोटो लगा दी तथा नाम लिख दिया। युवक ने बताया कि नौकरी नहीं मिलने के कारण उसकी प्रेमिका से विवाह नहीं हो रहा था जिसके कारण उसने झूठ बोल दिया कि उसकी नौकरी फौज में लग गयी है, लेकिन बाद में प्रेमिका के परिजनों ने उससे विवाह करने से इंकार कर दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें