फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दलदल में फंसी गोवंश को निकाला, छोड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
दल दल में फंसी गाय कोनिकलते गौ सेवा परिवार के सदस्य स्रोत स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव रठौरा खुर्द के पास बारिश के पानी से बने खेत में दलदल में फंसी एक गाय को गो सेवा परिवार के सदस्यों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। गाय को मालीपुर स्थित गो आश्रय स्थल में पहुंचाकर सुरक्षित छोड़ दिया।
गो सेवा परिवार के प्रदीप बवेजा ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि गांव के समीप एक खेत में दलदल में एक गाय फंस गई है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद गाय को दलदल से बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि गाय के गले में जंजीर बंधी हुई थी। इससे आशंका है कि किसी किसान ने गाय को छोड़ दिया था। गाय के दलदल में फंसने के बाद उसे वहीं छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप बवेजा ने कहा कि गोवंश को इस तरह बेसहारा छोड़ना गंभीर चिंता का विषय है। जो किसान अपने गोवंश को पालने में असमर्थ हैं, वह उसे खुले में छोड़ने के बजाय गो सेवा परिवार को सूचना दें। टीम गोवंश को सुरक्षित लेकर मालीपुर गो आश्रय स्थल पहुंचाएगी। रेस्क्यू अभियान में गौ सेवा परिवार के हंसराज चौहान, नीरज गुलाटी, राजीव बत्रा, तरुण बवेजा, समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें