फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: करंट से गोवंश की मौत, ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। थाना क्षेत्र के गांव बातनौर में तालाब गंदगी से अटा पड़ा है। तालाब के पास रखे बिजली के ट्रांसफार्मर से निकले करंट की चपेट में आकर बेसहारा गोवंश की मौत हो गई। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए तालाब की सफाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव बातनौर के पास स्थित तालाब की सफाई एक मुद्दत से नहीं हुई जिस कारण वह गंदगी से अट गया है। तालाब से निकला गंदा पानी सड़कों पर भर रहा है। ग्रामीण रवि चौधरी, अमित खटीक, सुधीर, गुरमीत, महिपाल, सोनू, अनुराग, भूरा, नकुल आदि ने बताया कि ने बताया कि तालाब के किनारे रखे बिजली के ट्रांसफार्मर में करंट आने से गोवंश की मौत हो गई। गोवंश का शव तालाब में ही सड़ता रहा। ग्रामीणों का दुर्गंध से जीना दूभर हो गया। कई दिन बीतने के बाद भी किसी ने सुध नहीं ली। इसके चलते ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने मौके पर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर समस्या दर्ज कराते हुए समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें