फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बारिश के चलते डेयरी की छत गिरने से मवेशी दबे

विज्ञापन
सरूरपुर। गांव जसड़ सुल्तान नगर में बारिश के चलते डेयरी की छत गिरने से मवेशी दबे। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरूरपुर। गांव जसड़ सुल्तान में शुक्रवार को लगातार हो रही बारिश के चलते नूर मोहम्मद पुत्र जानू की पशु डेयरी भरभराकर गिर गई। हादसे के समय डेयरी के अंदर बंधे 11 मवेशी मलबे में दब गए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से क्षेत्र में रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही थी। दोपहर करीब तीन बजे अचानक नूर मोहम्मद की डेयरी की छत और दीवारें कमजोर होकर गिर पड़ीं। उस समय सभी मवेशी डेयरी के अंदर बंधे हुए थे। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर मलबा हटाया और सभी मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान काफी देर तक ग्रामीणों को संघर्ष करना पड़ा। नूर मोहम्मद ने बताया कि हादसे में आठ मवेशियों को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि एक मवेशी की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल पशुओं का पशुचिकित्सक से उपचार कराया जा रहा है।

सरूरपुर। गांव जसड़ सुल्तान नगर में बारिश के चलते डेयरी की छत गिरने से मवेशी दबे। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें