संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में बुधवार देर रात मेरठ क्रिकेट क्लब और कैथलेब क्रिकेट क्लब के बीच मैच हुआ। इसमें कैथलेब क्रिकेट एकेडमी की टीम ने चार विकेट से जीत प्राप्त की।
मेरठ क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। इसमें अरशद ने 34, नईम ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में अमन पांडेय ने चार विकेट और दिनेश राजपूत ने एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैथलेब क्रिकेट क्लब की टीम ने 18.4 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए और चार विकेट से मैच जीता। इसमें दिनेश राजपूत ने 55, अमन पांडे ने 18 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अंकित ने चार विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच अमन पांडे को चुना गया। इस मौके पर कोच दीपक सिद्धू ने सभी को बधाई दी।