फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत
विज्ञापन

जानीखुर्द। जानी थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव के पास बुधवार रात स्कूटी सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जेब में मिले मोबाइल के आधार पर युवक के परिजनों को जानकारी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों द्वारा अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ढढरा गांव निवासी 24 वर्षीय राहुल पुत्र नवाब सिंह मोदीपुरम स्थित नर्सिंग होम में कार्य करता था। परिजनों के अनुसार राहुल रोजाना की तरह ड्यूटी खत्म होने पर रात के समय घर वापस लौट रहा था। रास्ते में जैसे ही वह भोला रोड पर शेखपुरी गांव के पास पहुंचा। तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर जा गिरा। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहुल की जेब में मिले मोबाइल के आधार पर परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक राहुल अविवाहित था। परिजनों द्वारा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जानी थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें