फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एनएच-58 से हारमनी इन तक पहुंचा कैसीनो, करोड़ों का काला कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। छह माह में ही एनएच-58 से होटल हारमनी इन तक कैसीनो पहुंच गया और करीब 50 करोड़ तक का काला कारोबार किया गया। शुरूआत में होटल में तीन कमरे बुक किए गए और फिर प्रथम तल पर रोजाना रात में टेबल लगाकर कैसीनो का खेल चलने लगा। दिल्ली, मुंबई, गोवा और नेपाल से कैसीनो खेलने के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर होटल में लोग आते थे, जहां पर लड़कियां शराब परोसती थीं। कैसीनो का भंडाफोड़ होने के बाद पुलिस की जांच में कईं परतें खुलने लगी हैं।
विज्ञापन

होटल मालिक नवीन अरोड़ा मामले को राजनीतिक साजिश बता रहे हैं, लेकिन पुलिस की जांच में दूसरे बिंदु सामने आ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक एनएच-58 पर एक रिजोर्ट में छह लोग मिलकर कैसीनो संचालित कर रहे थे। इसमें शहर मंडी के एक फल व्यापारी भी शामिल थे। संचालित लोगों के बीच बात बिगड़ गई थी। इसके चलते फल व्यापारी ने होटल हारमनी इन में तीन कमरे बुक कर कैसीनो का खेल शुरू कराया।
इस कैसीनो से अब तक करोड़ों का कारोबार हो चुका है। होटल के पूरा प्रथम तल रोज बुक रहने लगा। इसी कारोबार में होटल का मालिक नवीन अरोड़ा भी जुड़ गया। कैसीनो का खेल होटल में चलता है, यह जानकारी नौचंदी पुलिस को थी। पुलिसकर्मियों का होटल में आना-जाना बरकरार था, लेकिन कैसीनो पर अंकुश लगाने की हिम्मत पुलिस की नहीं थी। इसके चलते तीन माह में ही यह कारोबार 50 करोड़ तक पहुंच गया। पुलिस की विवेचना अभी जारी है।
विज्ञापन


दिवाली पर होना था 100 करोड़ का कारोबार
पुलिस के अनुसार मेंबर की एक लाख रुपये में एंट्री थी और उसे कॉइन और डि्रंक दी जाती थी। प्रति टेबल पर कई बार एक गेम दो करोड़ तक पहुंच जाता था। शहर के लोगों में जुए की लत को देखते हुए इस बार दीपावली पर 100 करोड़ के कारोबार की तैयारी की गई थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने छापामारी कर मामले का खुलासा कर दिया।

-

कैसीनो में खेल रहे थे 200 लोग
हारमनी होटल के प्रथम तल पर जहां कैसीनो चल रहा था, उसे पुलिस ने सील कर दिया है। इस हॉल की क्षमता 200 लोगों के बैठने की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस अधिकारियों द्वारा छापामारी से 20 मिनट पहले सभी को जानकारी मिल गई थी। ऐसे में बहुत से लोग होटल से निकल गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कई लोगों की गिरफ्तारी की। अन्य आरोपियों को चिह्नित करने का काम अभी जारी है।
यह भी नामचीन लोग थे मौजूद
कैसीनो में जब छापा पड़ा, तब एक पेपर मिल संचालक, गोवा और नेपाल में जुए का सरगना मेरठ के शंभूनगर निवासी युवक, सरस्वती लोक मार्ग औद्योगिक क्षेत्र के व्यापारी, उद्यमी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, बसपा में प्रत्याशी रहे नेता के कई रिश्तेदार और गोलाकुआं के प्रमुख व्यापारी सहित अन्य नामचीन लोग मौजूद थे।

दीपावली और नए साल की पार्टी में भी चलता था कैसीनो
इस होटल में दीपावली से दो महीने पहले से ही कैसीनाे शुरू हो जाता था। यह दीपावली, गंगास्नान से लेकर नए साल तक चलता था। नए साल की पार्टी में भी रईसजादों को कैसीनो खेल खिलाया जाता था, लेकिन पुलिस ने इससे पहले कार्रवाई नहीं की। होटल में पिछले चार साल से कैसीनो चल रहा था। यहां दिल्ली, मुंबई, गोवा, नेपाल से लेकर वेस्ट यूपी के कई जिलों से रईसजादे आते थे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि दीपावली पर जुआ खेलने वाले रईसजादों की संख्या बढ़ जाती है। मुंबई और दिल्ली की मॉडलों को बुलाकर अश्लील डांस भी कराया जाता रहा। इस बार भी नए साल की पार्टी में बड़े स्तर पर आयोजन होना था। इस दिवाली पर करीब 100 करोड़ का यह काला कारोबार होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें