फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मकान से नकदी-चांदी और मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। इंचौली थाना क्षेत्र के कस्बा लावड़ स्थित नई बस्ती में मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी, चांदी के जेवर और मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा लावड़ की नई बस्ती में बैंक के बराबर में रहने वाले जावेद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 जून को वह घर में सोए हुए थे। दोपहर करीब 4:00 बजे लौटा तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से करीब डेढ़ किलो चांदी, 15 हजार रुपये की नकदी, कागजात, एक मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने चोरों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने इंचौली थाने पहुंचकर तहरीर दी। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें