फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को खुले कैश काउंटर, आठ लाख आया गृहकर

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को खुले कैश काउंटर, आठ लाख आया गृहकर
विज्ञापन

मेरठ। शहरवासियों को गृहकर में छूट का लाभ देने के लिए रविवार को नगर निगम के कैश काउंटर खोले गए। करीब आठ लाख रुपये गृहकर जमा हुआ।
नगर निगम ने 31 दिसंबर तक गृहकर जमा कराने पर 20 फीसदी छूट का लाभ दिया है। नगर आयुक्त मनीष बंसल के निर्देश पर रविवार को भी कैश काउंटर खोले गए। जिससे ज्यादा से ज्यादा गृहस्वामी छूट का लाभ उठा सकें। नगर निगम परिसर, कंकरखेड़ा और शास्त्रीनगर में लोगों ने गृहकर जमा किया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि सभी कैश काउंटरों पर करीब आठ लाख रुपये गृहकर जमा हुआ। नगर निगम का गृहकर लक्ष्य करीब 54 करोड़ रुपये है। लेकिन इसके सापेक्ष अभी तक करीब 35 फीसदी ही वसूली हो सकी है। अधिकारियों का कहना है कि कोरोना के चलते कई महीनों तक गृहकर वसूली प्रभावित होने के कारण लक्ष्य से पीछे चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें