फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिना नंबर की कार में सवार आरोपी से नकदी व तमंचा बरामद

विज्ञापन
सरूरपुर। बिना नंबर की स्फ्टि कार के साथ आरोपी आदित्य। पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। मेरठ-करनाल हाईवे स्थित भूनी टोल पर चेकिंग के दौरान थाना पुलिस एक बिना नंबर की स्फ्टि कार पकड़ी है। कार में सवार आरोपी आदित्य तोमर निवासी रोहटा रोड गोकुल विहार थाना टीपी नगर मेरठ से 40 हजार की नकदी व एक तमंचा बरामद किया है। कार में सवार दूसरा आरोपी फोन पर बात करने के बहाने से मौके से ईख के खेत में भाग गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया।
थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि दिल्ली धमाके के बाद वह बुधवार को वह भूनी टोल प्लाजा पर चेकिंग कर रहे थे। शामली की तरफ से बिना नंबर की एक स्विफ्ट कार आती दिखाई दी। कार को रुकवाकर तलाशी ली गई तो चालक आदित्य के पास से 40 हजार की नकदी व एक तमंचा बरामद हुआ। वहीं, दूसरा आरोपी फोन पर बात करने के बहाने मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष का कहना है कि मामले की जांच की जांच की जा रही है कि आरोपी किस कारण से बिना नंबर की कार चला रहे थे। कार किसके नाम पर दर्ज है। दूसरे युवक गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें