फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके में कुंबल कर नकदी व शराब चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेके में कुंबल कर नकदी व शराब चोरी
विज्ञापन

सरधना। मुल्हैड़ा में पुलिस चौकी के बराबर में देशी शराब के ठेके में कुंबल करके चोरों ने बुधवार रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। बृहस्पतिवार सुबह घटना का पता चला। ठेका संचालक ने सेल्समैन की भूमिका संदिग्ध मानते हुए चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।
मुल्हैड़ा निवासी पूर्व ब्लॉक उप प्रमुख चंद्रपाल उर्फ पप्पू की पत्नी बबली के नाम से पुलिस चौकी से सटा हुआ देशी शराब का ठेका है। ठेके पर गांव निवासी बिजेपाल सेल्समैन के रूप में काम करता है। बिजेपाल का कहना है कि वह बुधवार रात ठेके को बंद कर घर चला गया था। रात में चोरों ने ठेके की दीवार में कुंबल कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। बृहस्पतिवार सुबह घटना का पता चला। गल्ले में रखे 47 हजार रुपये व शराब की तीन पेटी व 21 पव्वे चोरी मिले। ठेका संचालक बबली ने सेल्समैन पर संदेह जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर पर मामले की जांच कराई जा रही है। घटना संदिग्ध लग रही है।
विज्ञापन

नंगला आर्डर में तीन नलकूपों से मोटर चोरी
सरधना। गांव नंगला आर्डर में खेतों पर लगे चार नलकूपों से बुधवार रात मोटर समेत हजारों का सामान चोरी हो गया। बृहस्पतिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर नलकूप मालिकों ने थाने पर तहरीर दी। गांव निवासी आर्यन पुत्र सुनील त्यागी के नलकूप से मोटर और स्टार्टर, अनिल पुत्र कांति प्रसाद के नलकूप से स्टार्टर, प्रमोद पुत्र रघुनाथ के नलकूप से मोटर व स्टार्टर चोरी चला गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू की है।
पानी की टंकी से विद्युत उपकरण चोरी
खरखौदा। गांव उलधन में चोरों ने पानी की टंकी से विद्युत उपकरण चोरी कर लिए। मामले में ग्राम प्रधान ने तहरीर दी है।
उलधन के ग्राम प्रधान इकबाल खान के अनुसार गांव में करीब 7000 की आबादी है, लेकिन गांव का भूजल दूषित होने के कारण करीब दो वर्ष पूर्व जल निगम द्वारा पानी की टंकी लगाई गई थी। बुधवार रात्रि अज्ञात चोरों ने टंकी परिसर का ताला तोड़कर वहां से स्टार्टर सहित अन्य उपकरण चोरी कर लिए। ग्राम प्रधान ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

गन्ना क्रय केंद्र से बाट चोरी
खरखौदा। चोरों ने बुधवार रात मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल के गांव धनतला स्थित गन्ना क्रय केंद्र से पांच क्विंटल वजन के बाट चोरी कर लिए। मुख्य गन्ना प्रबंधक ने थाने में तहरीर दी है। बृहस्पतिवार को खरखौदा थाना पहुंचे मोहिउद्दीनपुर गन्ना शुगर मिल के मुख्य गन्ना प्रबंधक अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र के गांव धनतला में मिल के गन्ना क्रय केंद्र संख्या बी पर गांव का ही नीरज चौकीदार तैनात है। केंद्र के नजदीक ही चौकीदार के रहने के लिए टेंट की व्यवस्था है। बुधवार रात चोरों ने गन्ना क्रय केंद्र संख्या बी से पांच क्विंटल वजन के बाट चोरी कर लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें