फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्क्रैप कारोबारी के घर से चार लाख की नकदी व आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के सद्दीक नगर में बदमाश स्क्रैप कारोबारी के घर के ताले तोड़कर चार लाख की नकदी और आभूषण चोरी कर ले गए। मंगलवार रात परिवार दिल्ली से वापस लौटा तो घटना का पता चला। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सद्दीक नगर निवासी आसिफ स्क्रैप के कारोबारी हैं। चार दिन पहले वह परिवार के साथ रिश्तेदारी में दिल्ली गए थे। मंगलवार रात परिवार लौटा तो घर के ताले टूटे हुए थे। बदमाशों ने पूरा घर खंगाल रखा था। अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित के मुताबिक बदमाश अलमारी में रखी चार लाख की नकदी, सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलने पहुंची पुलिस ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें