फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शटर तोड़कर सीमेंट की दुकान से 60 हजार की नकदी व सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में हापुड़ रोड पर सीमेंट की दुकान का शटर तोड़कर बदमाश 60 हजार की नकदी और सामान चोरी कर ले गए। एक साल पहले भी बदमाशों ने इस दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। अभी तक उसका खुलासा भी नहीं हो पाया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के माध्यम से पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

लिसाड़ीगेट क्षेत्र की इंद्रलोक कॉलोनी निवासी हाजी सलीम की हापुड़ रोड पर भवानीनगर में सिटी हॉस्पिटल के बराबर में निदा स्टील एंड सीमेंट के नाम से दुकानें हैं। थाने में दी तहरीर में उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह दुकान पर पहुंचे तो शटर टूटा हुआ था। गल्ले में रखी 60 हजार की नकदी, 65 हजार रुपये कीमत के तार के 22 बंडल, 10 हजार कीमत के केमिकल के 10 डिब्बे यहां से चोरी किए गए।
दुकानदार के मुताबिक करीब एक वर्ष पूर्व भी दुकान का शटर तोड़कर चोर एक लाख की नकदी, एलईडी और डीवीआर सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि सर्विलांस टीम को भी जांच में लगाया गया है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से भी चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें