फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ब्यूटी पार्लर और केक फैक्टरी में चोरी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर बाजार में चोरी घटनाओं पर व्यापारियों में आक्रोश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बांबे बाजार में केक फैक्टरी और ब्यूटी पार्लर में चोरी के मामले में शनिवार को सदर बाजार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी के आधार पर जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है। सदर बाजार में लगातार हो रही घटनाओं को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है।
माल रोड निवासी नरिता सपरा पत्नी तरुण सपरा और सुशांत सिटी के सन्नी अग्रवाल का बांबे बाजार में ब्यूटी शॉट के नाम से ब्यूटी पार्लर है। शुक्रवार रात बदमाश ब्यूटी पार्लर में घुसे और गल्ले में रखे दस हजार रुपये, एक मोबाइल और अन्य सामान चोरी कर लिया था। ब्यूटी पार्लर के बराबर में द केक फैक्टरी में भी बदमाश घुसे थे। यहा कैमरों में तोड़फाेड़ की थी। यह फैक्ट्री मोती प्रयाग निवासी गरिमा मित्तल की है। उन्हाेंने भी थाने में तहरीर दी थी। सदर बाजार पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया हुआ है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिल्डर की कोठी में चोरी करने वाले अभी नहीं पकड़े गए बदमाश
मेरठ। बिल्डर राजीव सिंहल की 210 बी स्थित कोठी में चोरी करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी इस मामले में तीन आरोपी फरार चल रहे हैं। तीनों बदमाशों को पकड़ पाने में पुलिस पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें