फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों पर अनस की हत्या का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों पर अनस की हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन

बिजनौर। उपद्रव के दौरान नहटौर में हुई अनस की मौत के मामले में पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में शामिल किया गया है। 20 दिसंबर को सीएए के विरोध के दौरान हुए उपद्रव में सुलेमान की पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि अनस को 32 बोर की गोली लगी थी। अनस के पिता अरशद हुसैन ने तहरीर में कहा है कि अनस दिल्ली में आढ़त का काम करता था। उपद्रव वाले दिन अनस घर से दूध लेने के लिए निकला था। रास्ते में उसकी दरोगा आशीष तोमर, सिपाही मोहित और दो अन्य पुलिस कर्मियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि अनस के पिता की तहरीर को भी पूर्व में दर्ज हुए मुकदमे में शामिल किया गया है। सुलेमान के परिजनों की तहरीर पर तत्कालीन थाना प्रभारी राजेश सोलंकी, दरोगा आशीष तोमर, पुलिसकर्मी मोहित व तीन अन्य पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज किया जा चुकाहै। इस घटना में सिपाही मोहित को भी गोली लगी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें