प्रशासन की सख्ती, दो दुकानदारों पर केस दर्ज
परीक्षितगढ़। लॉकडाउन का पालन करने के लिए बार-बार प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है। वहीं प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए दो दुकानदारों पर मुकदमा दर्ज किया है। जिससे सोमवार को नगर के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। मेन बजार, मेरठ बस स्टैंड, मवाना बस स्टैंड, किठौर बस स्टैंड एवं गली मोहल्ले पूरी तरह बंद रहे। दरअसल वहीं दुकानदार प्रतिबंध के बाद भी दिन में दुकान खोलकर सामान बेच रहे थे। जिसके चलते प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बीती सोमवार को दो दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। नगर में जरूरत के समान की दुकानें सुबह 10 बजे तक खुली। वहीं थानाध्यक्ष मसिथुन दीक्षित ने नगर के बैंकों पर पहुंच लोगों से सोशल डिस्टेंस बनाकर खड़े होने की हिदायत दी।