फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सहित 60 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, उपाध्यक्ष पर हुआ था राजद्रोह का केस

Sun, 18 Aug 2019 12:40 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के तुगलकाबाद में संत रविदास मंदिर हटाए जाने के विरोध में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम करने को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सहित 15 कार्यकर्ताओं को नामजद और 45 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रोहित राज गौतम के नेतृत्व में रामपुर मनिहारान में प्रदर्शन किया गया था और दिल्ली -सहारनपुर हाईवे पर जाम लगा दिया था। इस प्रदर्शन में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य लोग भी शामिल हुए थे। उनकी मांग थी कि दिल्ली के तुगलकाबाद में 600 वर्ष पुराने संत रविदास मंदिर को अपने स्थान से हटा दिया है। यदि 21 अगस्त तक पुन: मंदिर को वहीं स्थापित नहीं किया जाता है तो भीम आर्मी के कार्यकर्ता पूरे जनपद को बंद करा देंगें।

भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज, फेसबुक लाइव पर दिया ये भड़काऊ बयान

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर ट्रैफिक जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई थी और एंबुलेंस भी फंसी रही थी। इसी कारण रामपुर मनिहारान थाना पुलिस ने भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रोहित राज गौतम सहित 15 नामजद और 45 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहत रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें महिला व पुरुष कार्यकर्ता शामिल है। 

भीम आर्मी पर किसका हक, पद को लेकर गहराया विवाद, विजय आजाद ने कही ये बड़ी बात

तीन दिन पहले ही उपाध्यक्ष के खिलाफ हुई थी रिपोर्ट 
दिल्ली के तुगलकाबाद में संत रविदास मंदिर हटाने को लेकर भीम आर्मी कार्यकर्ता लगातार विरोध कर रहे हैं। सहारनपुर में भी कलक्ट्रेट तिराहा पर प्रदर्शन कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला दहन किया था। इसी दिन भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल ने फेसबुक पर ऑनलाइन आकर वीडियो बयान जारी किया था, जिसमें उसने भड़काऊ और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया था। इस बयान के बाद पुलिस ने बेहट कोतवाली में भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल के खिलाफ राजद्रोह सहित कई संगीन आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें