कंकरखेड़ा। कंकरखेड़ा में दबंगों द्वारा रिटायर्ड कैप्टन की पत्नी और बेटी से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने विकास, आकाश, निक्की और दो महिलाओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी फरार हैं।
कंकरखेड़ा क्षेत्र के साधन रोड निवासी नीतू ने चार दिन पूर्व थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसके पति रिटायर्ड कैप्टन हैं। उसकी कॉलोनी में रहने वाले दो भाई उसके घर के बाहर आकर अभद्रता करते हैं। इसकी शिकायत पीड़ित परिवार ने आरोपियों के परिजनों से की थी, लेकिन वे नहीं पहुंचे। आरोप है कि दो दिन पूर्व आरोपी और अन्य साथी उसके घर पहुंचे। उन्होंने अभद्रता की। विरोध करने पर उन्होंने महिला और बेटी के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। मुख्य आरोपी की मां, बहन और भाई भी मौके पर आ गए थे। इसके बाद सभी ने पांचों आरोपियों के साथ मारपीट की। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग निकले। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।