फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध डेयरियों को ध्वस्त करने पहुंची टीम पर पथराव, पांच कर्मचारी घायल, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

Fri, 30 Aug 2019 02:21 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कैंट बोर्ड टीम पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में हाईकोर्ट के आदेश पर कैंट में संचालित अवैध डेयरियों को ध्वस्त करने पहुंची टीम पर लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव में पांच कर्मचारी घायल हो गए। दो वाहनों के शीशे टूट गए। सूचना पर सीओ कैंट समेत तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाठीचार्ज कर पथराव करने वालों को भगाया। 

विज्ञापन


इसके बाद भारी फोर्स की मौजूदगी में कैंट बोर्ड टीम ने चार डेयरियों को जेसीबी से ध्वस्त किया। टीम पर हमला करने में 10 नामजद और सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
 
कैंट क्षेत्र में 113 डेयरी चल रही हैं। हाईकोर्ट ने वर्ष 2018 में कैंट में स्थित डेयरियों पर कार्रवाई के आदेश दिए थे। डेयरी संचालक इस मामले में हाईकोर्ट चले गए थे। दिसंबर 2018 में डेयरी संचालक कैंट बोर्ड से मुकदमा हार गए थे। इसके बाद उन्होंने कैंट अधिकारियों से 15 मार्च 2019 तक का समय मांगा था। इसके बाद भी डेयरियां नहीं हटाई गईं। कैंट बोर्ड ने बीत सप्ताह डेयरी संचालकों को नोटिस जारी कर ध्वतीकरण की चेतावनी दी थी। 
विज्ञापन


वहीं गुरुवार को कैंट बोर्ड के अफसरों ने सदर बाजार थाने से आठ पुलिसकर्मी लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। लोगों ने पुलिस की कम संख्या को देखते हुए डेयरी ध्वस्त करने पहुंची टीम पर पथराव कर दिया। पुलिसकर्मी मौके से भाग निकले। पांच कर्मचारी जेसीबी ड्राइवर मदनपाल, रवि कुमार, पुजेश कुमार, मोहन और जोरावर सिंह पत्थर लगने से घायल हो गए। मशीन स्काई लिफ्ट और जेसीबी का शीशा टूट गया। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें