फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने में फंसे पूर्व बीएसए, इंस्पेक्टर ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Sat, 27 Jul 2019 09:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में थाना सिविल लाइंस पर पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया है। शासन के निर्देश पर की गई सतर्कता अधिष्ठान की जांच में घोषित आय से करीब 69 लाख रुपये अधिक खर्च करने की पुष्टि हुई है। दिनेश कुमार फिलहाल डायट नोएडा में प्रवक्ता पद पर तैनात है। 

विज्ञापन


वर्ष 2012 में तत्कालीन डीएम सुरेंद्र सिंह ने बीएसए दिनेश कुमार सिंह की तैनाती के दौरान महावीर चौक पर समानांतर बीएसए ऑफिस चलता पकड़ा था। इसके बाद उनकी संस्तुति पर शासन ने 13 सितंबर 2013 को दिनेश कुमार सिंह के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच करने के आदेश उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान को दिए थे। करीब छह साल तक चली जांच के दौरान टीम ने कई बार बीएसए दफ्तर में पहुंचकर रिकॉर्ड खंगाला और दिनेश कुमार सिंह के बैंक खातों की जांच की। सतर्कता अधिष्ठान मेरठ कार्यालय ने 14 मार्च 2019 को जांच पूरी कर शासन को रिपोर्ट सौंप दी थी। 

अब इस मामले में सतर्कता अधिष्ठान की मेरठ इकाई में तैनात इंस्पेक्टर सोहनलाल ने सिविल लाइंस थाने में ओलंपिया एल्डिगो निवासी दिनेश कुमार सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच में सामने आया है कि पूर्व बीएसए की दिसंबर 2010 से मई 2012 तक मुजफ्फरनगर में तैनाती के दौरान कुल आय 33 लाख 89 हजार थी, जबकि उन्होंने इस अवधि में एक करोड़, दो लाख 85 हजार 970 रुपये खर्च किए। उन्होंने अपनी अर्जित आय से 203.50 प्रतिशत अधिक यानी 68 लाख 96 हजार 891 रुपये खर्च किए। पूछताछ के दौरान पूर्व बीएसए जांच टीम को कोई भी संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे सके। अत: आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का यह कृत्य भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आता है। थाने में दर्ज इस मामले की जांच एसएसआई केपी सिंह को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें