फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कैराना के बसपा प्रत्याशी के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बहुजन समाजवादी पार्टी के कैराना लोकसभा प्रत्याशी श्रीपाल राणा के खिलाफ थाना नानौता में रामपुर मनिहारान के नायब तहसीलदार ने केस दर्ज कराया। आरोप है कि प्रत्याशी ने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की बात नहीं मानी और बिना अनुमति नानौता में जनसभा की। यहां भड़काऊ भाषण देने का भी आरोप है। इसके साथ ही मतदाताओं पर भी दबाव बनाया गया है।
विज्ञापन

थाना नानौता प्रभारी अमित नागर ने बताया कि नायब तहसीलदार प्रशांत अवस्थी की तरफ से दर्ज कराए गए केस में आरोप है कि श्रीपाल राणा ने दिल्ली-सहारनपुर रोड पर एक प्लाट में बिना अनुमति के जनसभा की, जिसमें आदर्श आचार संहिता खूब उल्लंघन किया। धारा 144 को भी दरकिनार किया। आरोप है कि श्रीपाल राणा ने दूसरी पार्टी के प्रत्याशियों, जाति और समाज विशेष के बारे में भडकाऊ भाषण दिया। मतदाताओं पर दबाव बनाया गया। माहौल खराब करने की कोशिश की। किसी भी प्रशासनिक अधिकारी की बात नहीं मानी और जबरन जनसभा कर दी।


वीडियो के आधार पर समर्थक भी होंगे चिहिंत
बसपा प्रत्याशी की जनसभा के दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। प्रत्याशी को जनसभा रोकने के लिए कहा गया, लेकिन वह नहीं माने। पुलिस की ओर से वीडियो ग्राफी कराई गई। एसपी देहाग सागर जैन ने बताया कि प्रत्याशी के अलावा आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने वाले समर्थकों भी चिहिंत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण कुमार पाल का फाइल फोटो। स्रोत परिवार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें