फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने की रक्षा मंत्री से मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
संसद में उठाया कैंट में वसूली का मामला
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मंगलवार को संसद में कैंट में वसूले जा रहे शुल्क का मामला उठाया। सांसद ने कहा कि कैंट बोर्ड एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी के स्वामित्व वाली सड़कों पर कैसे वाहन प्रवेश शुल्क वसूल सकता है। सांसद ने कहा कि कैंट बोर्ड के अधिकारियों द्वारा मनमाने ढंग से 11 जगहों पर प्रवेश शुल्क की वसूली कराई जा रही है। इसके कारण शहर में हालात खराब हो रहे हैं।
पांच मांगों के लिए रक्षा मंत्री से मिले सांसद
- जैन नगर तिराहे से बागपत रोड को जोड़ने वाली सड़क के लिए मांगी जमीन
मेरठ।
सेना के अधिकार क्षेत्र में आ रही सड़कों और मिनी बाईपास के निर्माण के लिए सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। उन्होंने संसद भवन परिसर स्थित कार्यालय में चार मांगों को पूरा करने का रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से अनुरोध किया। सांसद ने जैन नगर तिराहे से बागपत रोड को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण में सेना की तरफ से अनापत्ति, जैन नगर तिराहा से सिटी स्टेशन तक सड़क का डिवाइडर व सुंदरीकरण, रेलवे रोड से जैन मंदिर तक डिवाइडर व रेलिंग की मरम्मत के लिए एनओसी, मेरठ में गौपुश परियोजना निदेशालय के लिए रक्षा मंत्रालय की भूमि आवंटित किए जाने और कैंट क्षेत्र में 11 स्थानों पर टोल टैक्स खत्म करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष-2017 से बागपत रोड से जैन नगर तिराहे तक मिनी बाइपास बनाने का प्लान तैयार किया गया था। तत्कालीन कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया था। इसमें कैंट क्षेत्र की 12 मीटर भूमि एमडीए को देनी है। मास्टर प्लान 2021 में शहर को जाम मुक्त करने के लिए इसका भी प्लान तैयार किया गया था। इस सड़क का निर्माण होने से दिल्ली रोड और बागपत रोड को जाम से निजात मिलेगी। इस मिनी बाइपास में करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए एमडीए सर्वे भी कर चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें