उत्तर प्रदेश के बागपत में ऑनलाइन क्लास के दौरान छात्राओं के ग्रुप पर अश्लील फोटो व वीडियों डालने के प्रकरण में कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर आक्रोश जताया और एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई न होने पर स्कूल में ही धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
दरअसल कुछ दिन पूर्व नगर के एक स्कूल में छात्राओं के ग्रुप पर कुछ शरारती तत्वों ने अश्लील फोटो व वीडियों भेजी दी थी। प्रकरण संज्ञान में आने पर स्कूल की प्रबंध समिति व प्रधानाचार्य ने अभिभावको के साथ कोतवाली पहुंचकर अज्ञात में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है।
इससे से क्षुब्ध होकर अभिभावकों ने सोमवार को स्कूल में पहुंचकर आक्रोश जताया और पांच दिनों के अंदर कार्रवाई न होने पर स्कूल में ही धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
उधर सोमवार को असामाजिक तत्व के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर स्कूल प्रबंध समिति के सदस्य व प्रधानाचार्य पहले कोतवाली पहुंचे, लेकिन कोतवाल के छुटटी चले जाने की सूचना पर बाद में सभी एसपी कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
प्रधानाचार्य ने एसपी को बताया कि यह छात्राओं के भविष्य का सवाल है, यदि वह नहीं पकड़ा गया तो उक्त असामाजिक तत्व आगे चलकर अन्य किसी छात्राओं के ग्रुप में अश्लील फोटो व वीडियों सेंड कर सकता है। एसपी ने उन्हें जल्द से जल्द कार्रवाई किएं जाने का आश्वासन दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/