फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकखाने की दीवार धंसने का प्रकरण : एसआर बिल्डर और निगम आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
- देहलीगेट थाने में डाक विभाग के पोस्टमास्टर ने दर्ज कराया था मुकदमा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। घंटाघर स्थित डाकखाने की दीवार धंसने के मामले में देहलीगेट थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद एसआर डेवलपर और नगर निगम आमने-सामने आ गए हैं। दोनों आरोप-प्रत्यारोप लगाकर एक-दूसरे को लापरवाही के लिए जिम्मेदार बता रहे हैं। निगम के अधिकारियों का कहना कि पानी की पाइपलाइन डाकखाने के पास एसआर डेवलपर की ओर से की गई बेसमेंट की खोदाई के दौरान टूटी है। इसके चलते डाकखाने की दीवार के बराबर से मिट्टी कट गई और दीवार धंस गई।
डाक विभाग की यह बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसे देखते हुए डाक विभाग के सीनियर पोस्टमास्टर एसके शर्मा ने एसआर डेवलपर के खिलाफ देहलीगेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि लापरवाही के चलते डाकखाने के पीछे आबादी वाले इलाके में नगर निगम की पानी की पाइपलाइन टूटी। इससे डाकखाने की दीवार धंस गई और बिल्डिंग में दरारें तक आ गईं। यह मुकदमा होने के बाद अब नगर निगम-एसआर डेवलपर आमने सामने आ गए।
विज्ञापन

इस मामले में अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय ने डाकखाने पर पहुंचकर निरीक्षण किया था। इस दौरान डाक विभाग के अधिकारियों को पत्र प्रेषित किया कि अब यह बिल्डिंग पूरी तरह से जर्जर है और हादसा हो सकता है। बिल्डिंग को तुरंत बनवा लें। निगम ने पल्ला झाड़ा और कहा कि डाकखाने के बराबर में एसआर डेवलपर ने बेसमेंट खुदवाया है। इसके चलते मिट्टी कट गई और पेयजल पाइपलाइन टूट गई। इससे डाकखाने की दीवार में पानी जाता रहा और वह धंस गई।
-
जिला अस्पताल के सामने अहमदनगर रोड पर नाले का निर्माण हो रहा है। डाकखाने के पीछे आबादी वाले इलाके में ठेकेदार ने पानी बंद करा दिया थी। करीब तीन फीट पानी भर जाने पर स्थानीय लोगों ने खुद ही पानी चला दिया। नगर निगम की पाइप लाइन टूट गई। जिसके चलते मिट्टी का भी रिसाव हो गया। कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। मिट्टी कटना और पानी बहने से डाकखाने की दीवार धंसी है। हमारे बेसमेंट में भी पानी आया था। निगम की लापरवाही से दीवार धंसी है।
विज्ञापन

प्रदीप त्यागी, मैनेजर एसआर डेवलपर
-
नगर निगम की कोई लापरवाही नहीं है। डाकखाने के पोस्ट मास्टर ने एसआर डेवलपर के खिलाफ मुकदमा कराया है। उनकी लापरवाही से दीवार धंसी है। पांच मंजिल बिल्डिंग बनाने से पहले बेसमेंट बनाया गया है। जिसमें मिट्टी का रिसाव हो गया, जिसके चलते पाइप लाइन का स्पॉट हट गया। पाइप लाइन टूटी और डाकखाने की दीवार धंस गई।
अमित पाल शर्मा, नगर आयुक्त मेरठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें