फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मासूमों की मौत का मामला : नोटिस के बाद हरकत में आए अफसर, जांच तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सिवालखास में एक गड्ढे में गिरकर तीन बच्चों के मौत मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के नोटिस के बाद अफसर हरकत में आ गए हैं। इस प्रकरण की जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अफसरों को दो सप्ताह के अंदर ही मामले की विस्तृत रिपोर्ट देनी है।दरअसल, आयोग ने शुक्रवार को घटना से जुड़ीं खबरों के आधार पर स्वतः संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश शासन और डीजीपी को नोटिस जारी किया था। बता दें कि तीन अगस्त को जिले में सिवालखास में काटी जा रही नई कॉलोनी में प्लाट काटने के दौरान बिल्डर द्वारा छोड़े गए छह फीट गहरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों शिवांश (8), ऋतिक (8) और मानवी (7) की मौत हो गई थी। बच्चे चॉकलेट खरीदकर दुकान से लौटते समय लापता हुए और अगले दिन तीनों के शव गड्ढे से मिले। पुलिस का भी कहना है कि डूबने से मौत हुई।एनएचआरसी ने कहा, रिपोर्ट में मामले की जांच की स्थिति और पीड़ितों के परिजनों को दिए गए मुआवजे (यदि कोई हो) की जानकारी शामिल होनी चाहिए।
विज्ञापन

इस मामले में ही शुक्रवार को जानी थाना पुलिस ने बिल्डर असलम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। कोर्ट ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया। ग्रामीणों में चर्चा है कि जब एक साथ तीन बच्चों की मौत हुई है तो दो बच्चों की मौत में ही बिल्डर को जेल क्यों भेजा गया है। क्या तीन बच्चें की हत्या का मामला अलग-अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें