फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छेड़छाड़ और मारपीट का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने सोमवार देर रात दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को एक गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के ही अभिषेक पर नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ करने और घर पर जाकर विरोध जताने के दौरान मारपीट करने का आरोप लगाया था। पीड़ित ने अभिषेक, अंकित, कमल, विवेक, हरीश, अंकुश, अंकेश, स्वाति, पूजा, निशा, रिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से रूपक, सुनील, चेतन, पदम, राहुल, रोबिन, विस्तिक, दीपक, नीशू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें