फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सहायक बीएलओ का कार्य कर रहे भाजपा नेता से गाली गलौज

विज्ञापन
सहायक बीएलओ का कार्य करने वाले भाजपा नेता विनोद कुमार गुप्ता। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। सहायक बीएलओ का कार्य कर रहे भाजपा नेता के साथ दो लोगों द्वारा गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। भाजपा नेता विनोद कुमार गुप्ता ने मवाना थाने में दी तहरीर में बताया कि घर के पास बूथ पर बीएलओ के साथ सहायक बीएलओ का कार्य कर रहा था। सुबह 11 बजे के आसपास पिता-पुत्र आए। वह एसआईआर का फार्म गलत भरकर लाए थे जिनसे दोबारा फार्म भरकर लाने के लिए कहा तो दोनों आग बबूला हो गए। दोनों ने गाली गलौज करते हुए कहा कि तुमने और तुम्हारी सरकार ने बहुत परेशान कर रखा है। सरकार के दो साल रह गए हैं उसके बाद तुम्हें बताएंगे। दोनों आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने शिकायत का संज्ञान लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें