मुंडाली। मुंडाली थाना पर पवन पुत्र योगेंद्र निवासी भटीपुरा थाना किठौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 सितंबर की रात चाचा कुलदीप के साथ भैंसा घुमाने के लिए मुंडाली आया था। रास्ते में मुंडाली गांव के बाहर कालेआम चौराहे पर खड़े छुटकू, टीटू, प्रिंस, राजा, नीरज, निवासी ने रोककर गाली-गलौज की तथा सरिया, ईंट, डंडों से मारपीट की और कहा कि यदि कभी इधर दिखाई दिए जान से मार देंगे। नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।