फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गोंडा की महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। जनपद गोंडा निवासी महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार को पीड़ित महिला मवाना में किसी हकीम के पास दौरे पड़ने की दवा लेने गोंडा से आई थी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला ने तहरीर में बताया कि वह गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसे दौरे पड़ते हैं। उसे वहां किसी फेरी वाले ने बताया कि मवाना में एक हकीम है, जो दवाइयों के साथ ऊपरी हवा का भी उपचार करता है। पीड़िता अपना उपचार कराने के लिए गोंडा से मवाना में हकीम के घर पहुंची। हकीम ने तमाम दवाइयां बताते हुए ताबीज व एक बोतल में पीले रंग का पानी दिया और कहा कि इसे पानी में मिलाकर नहाना और पीना। इससे ठीक हो जाओगी। इसके एवज में उसने 800 रुपये भी लिए।
मंगलवार को महिला ने हकीम को कॉल कर कहा कि उसका पीला पानी गिर गया है। हकीम ने उसे दोबारा बुलाया। बुधवार को वह हकीम के पास आई तो रास्ते में हकीम के पास काम करने वाला युवक महिला को मिला। युवक ने महिला को हकीम के पास ले जाने की कहकर अपनी कार में बैठा लिया और हस्तिनापुर थाना क्षेत्र की ओर ले गया। कार में उसके साथ एक अन्य युवक भी था।
विज्ञापन

आरोप है कि इन दोनों ने महिला को गन्ने के खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस दौरान महिला को चोटें भी लगी। पुलिस मवाना से एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी देहात राकेश मिश्रा का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें