मेरठ। मतदाताओं के बीच बसपा मेयर प्रत्याशी हशमत मलिक की नोटों की गड्डी लिए हुए 16 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस पर जाॅकिर कालोनी पुलिस चौकी इंचार्ज दिनेश पाल ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन में हशमत मलिक, उनके रिश्तेदार मुस्तकीम और शमशाद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
सीओ कोतवाली अमित कुमार राय ने बताया कि बसपा के महापौर प्रत्याशी हशमत मलिक के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। 16 सेकेंड के वायरल वीडियो में महापौर प्रत्याशी हशमत मलिक अपने हापुड़ रोड कार्यालय में नोटों की गड्डी का लेनदेन कर रहे हैं, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, बसपा के जिलाध्यक्ष मोहित आनंद का कहना है कि चंदे के रूप में कुछ लोग पैसा देते हैं, यह नोटों की गड्डी भी चंदे में मिली रकम की ही हो सकती है। संवाद