फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता ने नागरिकता कानून को लेकर फेसबुक पर डाली भड़काऊ पोस्ट, देशद्रोह का मुकदमा दर्ज

Tue, 17 Dec 2019 12:46 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में सपा नेता साजिद हसन ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सोशल मीडिया (फेसबुक) पर भड़काऊ व आपत्तिजनक पोस्ट करने व बवाल संबंधी पोस्ट शेयर कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ देशद्रोह समेत संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है। 

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी वरिष्ठ सपा नेता एवं सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष साजिद हसन पिछले कुछ दिन से सोशल मीडिया (फेसबुक) पर आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट डालने के साथ ही उन्हें शेयर भी कर रहा था। विधेयक पारित होने के बाद असम, पश्चिम बंगाल व दिल्ली में भड़की हिंसा का भी आरोपी समर्थन करते हुए अपने समर्थकों को भड़काने वाली पोस्ट डाल रहा था। रविवार रात भी फेसबुक पेज पर, मुजफ्फरनगर मांग रहा कुर्बानी और असम, पश्चिम बंगाल व दिल्ली वालों की आवाज बनो, जैसे भड़काऊ शीर्षकों के साथ पोस्ट डाली थी। 

इसकी जानकारी मिलने पर एसएसपी अभिषेक यादव ने सिविल लाइंस थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस ने सोमवार शाम आरोपी साजिद हसन पुत्र अहमद हसन निवासी सुभाषनगर के खिलाफ देशद्रोह सहित संगीन धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ समयपाल अत्री ने बताया कि सपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसको तलाश करने में टीम का गठन किया जा रहा है, जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नागरिकता कानून: अब बिजनौर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, पुलिस पर पथराव, देखें तस्वीरें

Trending Videos

लगातार की जा रही थीं भड़काऊ पोस्ट 

देशद्रोह के मामले में फंसे सपा नेता साजिद हसन द्वारा पिछले कुछ समय से नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भड़काऊ पोस्ट की जा रही थी। दस दिसंबर को भी उसने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी, जिसमें उसने सीएबी को लेकर लोगों से बड़े विरोध, कड़े आंदोलन का आह्वान करते हुए अपने साथ आने और इंकलाब जिंदाबाद जैसे नारे लिखे थे। इस पोस्ट को एक वर्ग के लोगों द्वारा न केवल 135 लाइक मिले थे, बल्कि 30 लोगों ने उसके साथ आंदोलन में सहभागिता को लेकर कमेंट्स भी किए थे। इनके अलावा, चार लोगों ने इस पोस्ट को शेयर भी किया।

हटवाई गईं भड़काऊ पोस्ट
सपा नेता साजिद हसन द्वारा फेसबुक पर डाली गई भड़काऊ पोस्ट को पुलिस ने हटवा दिया है। इसके बावजूद सपा नेता की फेसबुक आईडी पर अब भी नागरिकता कानून को लेकर तमाम भड़काऊ पोस्ट शेयर की गईं हैं। इन्हें हटाने के लिए भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज होने के बाद बैकफुट पर 

फेसबुक पर भड़काऊ व आपत्तिजनक पोस्ट डाल रहा सपा नेता सोमवार शाम मुकदमा दर्ज होते ही बैकफुट पर आ गया। आरोपी ने रात करीब 8.31 बजे खुद को समाजवादी पार्टी से जोड़ते हुए नागरिकता कानून के खिलाफ अहिंसात्मक, गांधीवादी व लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने की बात कही। साथ ही उसने लोगों से मुजफ्फरनगर हमारा व आपका बताते हुए इसकी फिजा खराब नहीं होने देने की भी बात कही। हालांकि यह भी दिलचस्प है कि साजिद हसन की इस पोस्ट को मात्र 26 लोगों ने ही लाइक किया और एक ने कमेंट। 

एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि सपा नेता द्वारा लगातार सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी की जा रही थीं, जिसके चलते मुकदमा पंजीकृत किया गया है। भड़काऊ पोस्ट को हटवा दिया गया है, अन्य पोस्ट को भी हटवाया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें