फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का पुतला फूंकने पर चार नामजद सहित कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज, होगी कार्रवाई

Sat, 19 Sep 2020 01:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
शामली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में पीएम मोदी का पुतला फूंकने पर चार नामजद सहित करीब 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर इन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की थी।

विज्ञापन


ये था पूरा मामला
झिंझाना थाना क्षेत्र के दरगाह गांव में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय समाज रक्षक युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रिंस कोरी सहित करीब 10-15 युवाओं ने बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर जमकर हंगामा किया था। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के पुतले के साथ मर्यादित शब्दों को प्रयोग किया। साथ ही पीएम मोदी का पुतला भी फूंका।   

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर की तहरहीर पर झिंझाना थाने में प्रिंस कोरी, शौकीन, संदीप रवि नामजद सहित 14-15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना अध्यक्ष पी. सिंह का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें