फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मारपीट-पथराव मामले में खिर्वा जलालपुर के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव खिर्वा जलालपुर में बच्चों के विवाद के बाद दो पक्षों में हुए संघर्ष में पुलिस ने पथराव करने के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित की तहरीर पर दो महिलाओं समेत सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को गांव खिर्वा जलालपुर निवासी फैज व अबुजर की स्कूल की छुट्टी के बाद घर जाते समय पड़ोस के बच्चों से मारपीट हो गई थी। आरोपी पक्ष ने पीड़ित पक्ष के घर पर पथराव कर दिया था। पथराव के दौरान मुजम्मिल पत्नी आसिफ, असद पुत्र मोमिन व फैज पुत्र इमरान गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को आते देख आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया था। पुलिस ने इमरान पुत्र इकराम की तहरीर के आधार पर आरोपी मुन्नु, तसव्वुर, दीनू, तोता, साजिद पुत्र शब्बीर, अनीसा पत्नी शब्बीर व सोफिया पुत्री शब्बीर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें