फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सपा प्रत्याशी समेत पति, पुत्र व वक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। कस्बा सरधना में निकाय चुनाव के प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण व आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने चेयरपर्सन पुत्र समेत अन्य प्रत्याशियों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने बताया कि सपा प्रत्याशी सबीला अंसारी, पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी, उनके बेटे शावेज अंसारी व सभा के वक्ता हाजी अकबर समेत 30 से 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि सपा प्रत्याशी के समर्थन में बिना अनुमति सभा में बोलते हुए हाजी अकबर का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए भड़काऊ भाषण दिया गया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया। सरधना थाने में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का पहला मामला दर्ज किया गया है। बताया गया कि पुलिस अब नगर में हो रहे प्रचार और सभाओं पर सख्त निगरान रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें